मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : आसमान में छाई गहरी धुंध, कम दृश्यता के चलते वाहन चालकों को हुई परेशानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जींद : आसमान में छाई गहरी धुंध, कम दृश्यता के चलते वाहन चालकों को हुई परेशानी

जींद। मौसम में इन दिनाें लगातार बदलाव हाे रहा है। बुधवार को आसमान में धुआं-धुआं सा छाया रहा जिसके चलते ठंड का अहसास भी हुआ। वहीं धुंध छाने से वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम को देखते हुए बारिश की संभावना भी बढ़ गई है। इस समय बारिश हुई तो किसानों के लिए यह नुकसानदायक होगी। क्योंकि इससे गेहूं बिजाई का कार्य व धान कटाई का कार्य प्रभावित होगा।जिले में मौसम ने करवट ली है। मंगलवार शाम को धुंध छाई जो बुधवार को भी छाई रही। इसके चलते सुबह नाै बजे से पहले दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही। स्माॅग के कारण आंखों में जलन महसूस हुई। हवा में प्रदूषण का स्तर यानि एक्यूआई (वायु गुणवत्णा सूचाकांक) अधिकतम 340 तक पहुंच गया और औसत 256 पर रहा। यह सेहत के लिए खतरनाक माना जा रहा है। हालांकि 13 और 14 नवम्बर को बादल रहने और कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी की आशंका है, जिससे गेहूं की बिजाई प्रभावित हो सकती है। यूं तो दीवाली के बाद से ही जिले की आबोहवा प्रदूषित है लेकिन बुधवार को सुबह ही धुंध छा गई। मंगलवार सुबह कुछ समय के लिए छाया कोहरा लेकिन वह इतना अधिक नहीं था। हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से शाम को धुंध जैसा माहौल हो गया तथा आसमान में बादल भी छाने लगे। मौसम ऐसा हो गया, जैसे की बारिश होगी। बारिश की संभावना के चलते किसानों को परेशानी हो सकती है। इस समय धान की कटाई तथा गेहूं की बिजाई का काम चल रहा है। यदि माैजूदा समय में बारिश हुई तो धान की कटाई तथा गेहूं की बिजाई का काम प्रभावित हो जाएगा।पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश ने बताया कि मौसम का मिजाज कुछ बदल गया है। हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से बारिश की संभावना बढ़ गई है। यदि बारिश हुई तो वायु प्रदूषण कम हो जाएगा लेकिन इसके विपरीत किसानों को परेशानी होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें