मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी का खुलासा, जीआरपी काठगोदाम ने दो आरोपियों को दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी का खुलासा, जीआरपी काठगोदाम ने दो आरोपियों को दबोचा

हल्द्वानी। जीआरपी काठगोदाम पुलिस ने चलती ट्रेन में हुई मोबाइल चोरी का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधीक्षक रेलवे तृप्ति भट्ट के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने घटना के महज कुछ हफ्तों में ही अनावरण कर दिया। गिरफ्तार आरोपित गुलफाम पुत्र असफाक, निवासी वार्ड 14 इन्द्रानगर, हल्द्वानी (22 वर्ष) को चोरी हुआ आईफोन बरामदगी सहित पुलिस ने दबोचा। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने यह फोन फरमान पुत्र जावेद, निवासी वार्ड 32 इन्द्रा कॉलोनी, मलिक का बगीचा, बनभूलपुरा से खरीदा था। इसके बाद टीम ने फरमान को नगर निगम शौचालय कार पार्किंग के पास से गिरफ्तार किया।पूछताछ में फरमान ने स्वीकार किया कि उसने 26 जुलाई की सुबह रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन में हल्द्वानी से काठगोदाम के बीच एसी कोच से चार्जिंग पर लगे मोबाइल को चोरी किया था। पुलिस ने गुलफाम को धारा 317(2) बीएनएस के तहत जेल भेज दिया है, जबकि फरमान को रेलवे मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के समक्ष पेश किया जाएगा। फरमान का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें आर्म्स एक्ट और चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें