उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू, ढोल-नगाड़ों की थाप पर मुख्यमंत्री धामी संग थिरके
देहरादून,। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है।
इससे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ता
ढोल-नगाड़ों की थाप पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संग खूब थिरक रहे हैं।
एक तरफ गुलाल उड़ रहा है तो दूसरी तरफ लोगों का मुंह मीठा किया गया है।
देहरादून
स्थित भाजपा मुख्यालय पर जश्न शुरू हो गया है। बड़े नेताओं के आने का
सिलसिला जारी है। बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर मुख्यमंत्री
पुष्कर सिंह धामी के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस
मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, संगठन
महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, नरेश बंसल, प्रदेश
मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, राजपुर विधायक खजान दास, कैंट विधायक सविता
कपूर, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिदार्थ उमेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।





