मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

खाई में गिरी कार, एक महिला की मौत, चार घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गोपेश्वर,। चमोली जिले के कर्णप्रयाग-गैरसैण मोटर मार्ग पर

आदिबद्री स्थित पेट्रोल पंप के निकट शनिवार देर रात्रि एक कार अनियंत्रित

होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई,

जबकि चार लोग घायल हो गए। कार में कुल पांच लोग सवार थे। सभी आपस में

रिश्तेदार हैं।

कार में सवार लोग रुड़की में एक शादी समारोह में

शामिल होने के बाद अपने गांव कांसवा लौट रहे थे। रास्ते में

कर्णप्रयाग-गैरसैण मोटर मार्ग पर आदिबद्री स्थित पेट्रोल पंप के निकट बीती

रात इनकी कार अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना

में बिंसरी देवी (80) पत्नी स्व. कुशाल सिंह कुंवर निवासी कसूवा गैरसैंण

चमोली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोहन प्रसाद पुत्र धर्मानंद निवासी

कांसवा गैरसैण चमोली उम्र 58 वर्ष (चालक), प्रियांशु कुंवर पुत्र राकेश

चंद्र निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली उम्र 20 वर्ष, विक्रम सिंह कुंवर पुत्र

बच्चन सिंह निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली उम्र 56 वर्ष और उषा देवी पत्नी

मोहन प्रसाद निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली उम्र 51 वर्ष घायल हैं। सभी घायलों

को उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें