मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

सिरकोट के पास खाई में गिरी कार, एक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिरकोट के पास खाई में गिरी कार, एक घायल

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के सिरकोट के पास रात्रि में एक कार असंतुलित होकर लगभग ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 7:35 बजे जिला नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि कपड़खान से पहले सिरकोट के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना पर एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।वहां पहुंच कर टीम को पता लगा कि वाहन रात्रि में ही दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरी है। वाहन लॉक होने के कारण वाहन चालक अंदर ही फंसा हुआ था। कटर की सहायता से वाहन को काटकर चालक को घायल अवस्था में सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल सागर वर्मा पुत्र कुमार वर्मा को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा भेजा गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें