मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड में 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, सुबह घायल युवक को निकाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तराखंड में 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, सुबह घायल युवक को निकाला

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में अल्मोड़ा के ताकुला हाईवे पर गुरुवार रात एक बड़ा हादसा हुआ। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सिरकोट से करीब एक किलोमीटर आगे डांठ गधेरे के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसके बाद युवक रातभर खाई में ही फंसा रहा।

सुबह होते ही जब एक ग्रामीण ने खाई में गिरी हुई कार देखी तो उसने आस-पास के ग्रामीणों को सूचना दी।

इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई की और मौके पर पहुंचे।

एसडीआरएफ की टीम ने गेट खोलने का प्रयास किया, लेकिन गेट नहीं खुला, तो कटर की मदद से कार का दरवाजा काटा गया और युवक को सुरक्षित निकाला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घायल युवक को सड़क तक लाया गया, जहां से उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि सिरकोट के पास लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिरी हुंडई कार में एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। लॉक गाड़ी को आयरन कटर की मदद से काटकर रेस्क्यू टीमों ने घायल युवक को सुरक्षित निकाला।

घायल की पहचान नंदा देवी निवासी सागर वर्मा के रूप में हुई है।

रेस्क्यू टीम में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, एसडीआरएफ के उपनिरीक्षक पंकज सिंह, ओम प्रकाश, मुकेश सिंह, आनन्द सिंह, विमल टम्टा, धीरेन्द्र सिंह शामिल थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल सागर के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। सुनसान जगह होने के चलते युवक रातभर खाई में में फंसा रहा। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। फिलहाल डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। वहीं हादसे की भी जांच की जा रही है। इसके लिए एक टीम का गठन किया जा रहा है, जो पूरे मामले की जल्द से जल्द रिपोर्ट देगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें