मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद सड़क हादसे में सिरसा की महिला की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहाबाद, । नेशनल हाइवे पर भूना रोड फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह हुए

सडक़ हादसे में सिरसा के एक डॉक्टर की पुत्रवधु की दर्दनाक मौत हो गई। वह

अपनी बेटी और बहन के साथ कैब किराए पर लेकर सिरसा से दिल्ली जा रही थी,

जहां से उन्हें माता वैष्णो देवी के लिए ट्रेन पकडऩी थी। फतेहाबाद में

गाड़ी आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।

गाड़ी में आगे बैठी महिला की

मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतका के

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल भिजवा

दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सिरसा के अंबेडकर चौक में ओपी आई क्लीनिक

चलाने वाले डॉक्टर ओपी चौधरी की पुत्रवधू ममता चौधरी अपनी 18 वर्षीय बेटी

मन्नत और बहन शालू के साथ मंगलवार सुबह करीब 4 बजे अर्टिगा गाड़ी लेकर

दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। गाड़ी चालक चला रहा था। परिजनों से मिली

जानकारी के अनुसार उन्हें दिल्ली से माता वैष्णो देवी के लिए ट्रेन पकडऩी

थी और इससे पहले हिसार में भी उन्हें रुकना था, इसलिए वह सुबह जल्द ही

सिरसा से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। करीब 5 बजे के आसपास गाड़ी फतेहाबाद

के भूना रोड ओवरब्रिज पर पहुंची तो गाड़ी आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।

गाड़ी पूरी तरह पिचक गई। बताया जा रहा की ममता चौधरी गाड़ी में आगे बैठी

थी, जिस कारण उसे गंभीर चोटें आई। उसे तुरंत उपचार के लिए सरकारी अस्पताल

में लाया गया जहां चिकितसकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की

जांच में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें