कैबिनेट मंत्री ने उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीट पर हैट्रिक लगाने पर दी बधाई
देहरादून,। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर जीत की हैट्रिक
लगाने पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को भाजपा कार्यालय पहुंचकर
प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट और संगठन महामंत्री अजेय कुमार से मुलाकात
कर बधाई दी।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी की कल्याणकारी नीतियों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
द्वारा किए गए विकास कार्यों, संगठन की रणनीतिक कुशलता, कार्यकर्ताओं की
कड़ी मेहनत और जनता के स्नेह का परिणाम है कि उत्तराखंड की पांचों सीटों पर
तीसरी बार भाजपा का परचम लहराया है।





