मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

अमृतसर बॉर्डर पर बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन और हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमृतसर बॉर्डर पर बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन और हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन के जरिए हो रही नशा तस्करी को बड़ा झटका लगा है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने पिछले 24 घंटों के भीतर कई त्वरित और समन्वित अभियानों को अंजाम देकर बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया है।

इस दौरान हेरोइन की बड़ी खेप, दो ड्रोन और एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने इस कार्रवाई की जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार, बीएसएफ इंटेलिजेंस विंग ने एएनटीएफ अमृतसर के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए भल्ला कॉलोनी के पास एक तस्कर को पकड़ा। तस्कर के पास से 300 ग्राम हेरोइन और एक कार बरामद की गई।

प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया कि तस्कर ड्रोन के माध्यम से सीमा पार से आ रहे नशे की खेप को आगे सप्लाई करने वाले नेटवर्क का हिस्सा है। इसी कड़ी में तकनीकी निगरानी के आधार पर मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ के जवानों ने हरदो रत्तन गांव के खेतों से एक डीजेआई माविक 3 ड्रोन बरामद किया। यह ड्रोन 545 ग्राम हेरोइन लेकर भारतीय सीमा में उतरा था।

जवानों ने आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर ड्रोन को सुरक्षित कब्जे में ले लिया।

एक अन्य खुफिया इनपुट पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ ने रायपुर कलां के खेतों से एक और हाई-टेक डीजेआई माविक 4 प्रो ड्रोन बरामद किया। ड्रोन के साथ 570 ग्राम हेरोइन भी जब्त की गई है। माना जा रहा है कि यह ड्रोन भी पाकिस्तान की ओर से उड़ाकर भारतीय क्षेत्र में भेजा गया था।

बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "पिछले 24 घंटों में कई तेज और मिलकर चलाए गए ऑपरेशन में बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर बॉर्डर पर बड़ी नार्को-स्मगलिंग की कोशिशों को कामयाबी से नाकाम कर दिया। एएनटीएफ अमृतसर के साथ एक संयुक्त अभियान में, बीएसएफ इंटेलिजेंस विंग ने भल्ला कॉलोनी के पास एक कार के साथ तस्कर को पकड़ा।

तस्कर के पास से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

बीएसएफ ने कहा कि टेक्निकल सर्विलांस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ सैनिकों ने हरदो रतन गांव के पास खेतों से एक डीजेआई माविक 3 ड्रोन बरामद किया, जो 545 ग्राम हेरोइन ले जा रहा था। इसके अलावा, एक और इंटेलिजेंस-बेस्ड ऑपरेशन में रायपुर कलां के पास खेत से 100 से ज्यादा ड्रोन जब्त किए गए।

बीएसएफ ने आगे कहा कि ये सफल ऑपरेशन देश को नारकोटिक्स ट्रैफिकिंग और ड्रोन-बेस्ड खतरों से बचाने के लिए BSF के सच्चे कमिटमेंट को दिखाते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें