मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब के सीमावर्ती जिलों में पशुओं को बचाने के लिए आगे आई बीएसएफ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पंजाब के सीमावर्ती जिलों में पशुओं को बचाने के लिए आगे आई बीएसएफ

चंडीगढ़। पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को नया मोड़ देते हुए बीएसएफ ने सीमावर्ती जिलों में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित करने शुरू कर दिए हैं। यह शिविर अमृतसर, फिरोजपुर और फाजिल्का जिलों में 181 बटालियन, 99 बटालियन, 160 बटालियन और 155 बटालियन ने लगाए।इन शिविरों में ग्रामीणों को न सिर्फ़ पशु-चिकित्सा सहायता मिली, बल्कि यह भरोसा भी मिला कि कठिन समय में बीएसएफ उनके साथ खड़ी है। कुल 537 भैंस, गाय और बकरियां का इलाज किया गया। इससे किसानों की रोज़ी-रोटी सुरक्षित रही और उनकी चिंताएं भी कम हुईं। बीएसएफ के पशु चिकित्सकों और जवानों ने पानी से भरे रास्तों और डूबे हुए खेतों को पार कर हर गांव तक पहुंचने का प्रयास किया। उनका यह समर्पण ग्रामीणों के लिए उम्मीद और विश्वास की नई किरण लेकर आया है। बीएसएफ ने एक बार फिर साबित किया कि उसका मकसद केवल सीमा की रक्षा करना नहीं है, बल्कि हर परिस्थिति में देशवासियों के साथ खड़ा रहना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें