मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

जींद: हाइवे पर बनी अतिरिक्त मंडी में दुकानों के प्लॉटों के नहीं मिल रहे खरीददार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जींद,। उचाना हाइवे स्थित अतिरिक्त मंडी में दुकानों के प्लॉटों

को बेचने के लिए मार्केटिंग बोर्ड अब तक कई बार ऑनलाइन बोली कर चुका है,

लेकिन अब तक सिर्फ एक ही प्लॉट बिक पाया है। बोलीदाताओं को कहना है कि जो

मार्केटिंग बोर्ड के प्लॉट के रेट है वो काफी ज्यादा है। जब तक रेट कम नहीं

होंगे तब तक प्लॉटों की बोली के दौरान प्लॉट कम बिक पांएगे। 28 जून को भी

तीन गु्रपों में आनलाइन बोली मार्केटिंग बोर्ड दुकानों के प्लॉट की कर रहा

है।

ग्रुप-1 में प्लॉट नंबर 28, 29, 30, गु्रप-2 में प्लॉट नंबर

31, 32, 33 एवं गु्रप-3 में 35, 36, 37 प्लॉट की ऑनलाइन बोली लगा कर कोई भी

खरीद सकता है। अतिरिक्त मंडी को शुरू हुए करीब चार साल हो चुके है। यहां

पर गेहूं के सीजन में आढ़ती गेहूं तो उतारते है तो धान के सीजन में पीआर

धान की बोली यहां की जाती है ताकि मंडी में जाम नहीं लगे। आढ़त की दुकान

करने के इच्छुक लोग यहां प्लॉट लेना चाहते है लेकिन प्लॉट की कीमत काफी

ज्यादा मार्केटिंग बोर्ड द्वारा तय की गई है। जिन प्लॉटों की बोली की जाएगी

उनका साइज 15 गुणा 37 का है।

यहां पर प्लॉट लेने के बाद उसके

निर्माण पर खर्च करके आढ़ती को एक करोड़ रुपए के आस-पास की राशि खर्च करनी

पड़ेगी। आढ़तियों का कहना है कि मंडी में अगर बनी हुई दुकान ले तो वो 80 से

90 लाख में मिल जाती है। ये शहर में है जबकि अतिरिक्त मंडी शहर से काफी

दूर है। यहां पर प्लॉट के रेट कम करके ही प्लॉट बेचे जा सकते है। मार्केट

कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने कहा कि प्लॉट के रेट मार्केटिंग बोर्ड

मुख्यालय से तय होते है। बोली ऑनलाइन होगी। कोई भी इच्छुक बोलीदाता

निर्धारित शर्त पूरी करके बोली दे सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें