मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

केदारनाथ यात्रा के लिए जून माह की 07 मई से बुकिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
केदारनाथ यात्रा के लिए जून माह की 07 मई से बुकिंग

- केवल अधिकृत वेबसाइट से ही होगी जून माह यात्रा की हेली बुकिंगरुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा में उड़ान भरकर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी है। वे हेली सेवा से धाम के लिए जून माह की बुकिंग करवा सकते हैं। इसके लिए वे सात मई से भारतीय रेलवे कैटरिंग एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर बुकिंग कर सकते हैं।जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने कहा कि किसी भी अन्य वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज (जैसे फेसबुक या इंस्टाग्राम), या व्हाट्सएप चैटिंग लिंक के माध्यम से की जाने वाली बुकिंग न केवल अमान्य है, बल्कि ऐसे प्रयासों से साइबर ठगी की संभावनाएं अत्यधिक बढ़ जाती हैं।पुलिस विभाग की ओर से श्रद्धालुओं को आगाह किया जा रहा है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें और किसी भी अन्य माध्यम से टिकट खरीदने से बचें। यदि कोई व्यक्ति किसी फर्जी लिंक या अनाधिकृत एजेंट के चक्कर में पड़ता है, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं, जिसमें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ यात्रा से वंचित रह जाने की स्थिति भी बन सकती है।उन्होंने बताया कि हेली टिकट नहीं मिली तो भी निराश होने की जरूरत नहीं हैं। ऐसे श्रद्धालु जिनकी हेली टिकट अभी तक बुक नहीं हो पाई है, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए अब भी अन्य पारंपरिक और सुगम विकल्प उपलब्ध हैं। श्रद्धालु पैदल मार्ग, घोड़े-खच्चर, पालकी अथवा डंडी-कंडी के माध्यम से भी यात्रा कर सकते हैं। ये सभी सेवाएं स्थानीय प्रशासन की देखरेख में व्यवस्थित रूप से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने यात्रा में शामिल होने जा रहे सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं। अधिकृत पोर्टल से ही बुकिंग करें और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें