मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

बॉलीवुड गायक बी प्राक को जान से मारने की धमकी देकर मांगे 10 करोड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बॉलीवुड गायक बी प्राक को जान से मारने की धमकी देकर मांगे 10 करोड़

चंडीगढ़। बॉलीवुड सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी देते हुए दस करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। यह फोन बी प्राक के एक करीबी मित्र को आया है। उन्होंने इस संबंध में पंजाब के मोहाली पुलिस को शिकायत दी है। मामला करीब दो सप्ताह पहले का है। इस संबंध में मोहाली पुलिस ने शुक्रवार रात एक व्यक्ति से पूछताछ की तो यह मामला उजागर हुआ।धमकी देने वाले का नाम आरजू बिश्नोई बताया है। आरोपित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। पंजाबी गायक दिलनूर बबलू बालीवुड सिंगर बी प्राक के निजी मित्र हैं। दिलनूर बबलू मोहाली के सेक्टर 99 स्थित वन राईज सोसायटी में रहते हैं। उन्होंने मोहाली के एसएसपी को दी शिकायत में कहा कि उनके फोन पर एक व्यक्ति का फोन आया। लगातार दो दिन फोन आने के बाद भी उन्होंने कॉल नहीं उठाया क्योंकि वह किसी अज्ञात एवं बाहरी नंबर से आया था। इसके बाद आरोपित ने एक वायस नोट भेजा।ऑडियो मैसेज में कॉलर ने कथित तौर पर कहा कि एक हफ्ते के अंदर 10 करोड़ रुपये देने होंगे वरना बी प्राक को गंभीर नुकसान पहुंचाया जाएगा। उसने चेतावनी दी कि इस धमकी को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए और दावा किया कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है तथा विदेश से ऑपरेट कर रहा है। वॉइस मैसेज मिलने के बाद दिलनूर ने मोहाली के एसएसपी को लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें