मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : जोहड़ में कूदे युवक का दूसरे दिन मिला शव, एसडीआरएफ टीम ने बाहर निकाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद : जोहड़ में कूदे युवक का दूसरे दिन मिला शव, एसडीआरएफ टीम ने बाहर निकाला

फतेहाबाद। जिले के गांव भट्टू कलां के जोहड़ में गुरुवार दोपहर बाद जोहड़ में छलांग लगाने वाले व्यक्ति का शव शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। मृतक की पहचान गांव भट्टू कलां निवासी बाबूलाल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी परेशानी के चलते उसने जोहड़ में छलांग लगा दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार भट्टू कलां के ढाबी-रामसरा रोड पर गोशाला के पास जोहड़ बना हुआ है। इसकी गहराई करीब 20 से 25 फुट है। जोहड़ किनारे बैठे बैठे ग्रामीणों के अनुसार, गुरूवार दोपहर बाद जोहड़ के सामने वाली गली से एक व्यक्ति भागता हुआ आया और जोहड़ के किनारे चप्पल उतार कर अंदर छलांग लगा दी। इस पर ग्रामीणों ने शोर मचा दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर जोहड़ में तलाश शुरू करवाई थी। बाद में एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। शुक्रवार सुबह जोहड़ से व्यक्ति के शव को बाहर निकाल लिया गया। बताया जाता है कि गांव भट्टू कलां के 50 वर्षीय बाबूलाल नाई के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बाबूलाल पहले अनाज मंडी स्थित दुकान पर काम करता था, मगर मानसिक परेशानी के चलते उसने एक साल पहले काम छोड़ दिया था। इन दिनों घर ही रहता था। उसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा व एक बेटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें