मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

झज्जर के बेरी हैड पुल में फंसे मिले रोहतक व बिहार के युवकों के शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झज्जर के बेरी हैड पुल में फंसे मिले रोहतक व बिहार के युवकों के शव

रोहतक के अमित और खगरिया बिहार के लक्ष्मण के रूप में हुई शवों की पहचानरोहतक। गांव बेरी के पास से गुजर रहीं जेएलएन नहर से पुलिस को दो युवकों के शव बरामद हुए है। दोनों युवकों के शव यहां बाकरा हैड पर बरामद हुए है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाकरा हैड के पुल पर एक युवक का शव फंसा हुआ है। जब पुलिस उस शव को निकलवाने पहुंची तो पुलिस को कुछ ही देर बाद एक शव और बहकर आता दिखाई दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पहचान के लिए झज्जर नागरिक अस्पताल में रखवाया।रविवार को दाेनों शवोेंं की पहचान युवकों के परिजनों ने की। शवों की पहचान रोहतक के गांधी नगर के रहने वाले अमित व खगरिया बिहार के रहने वाले लक्ष्मण के तौर पर हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि परिजनों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार अमित और लक्ष्मण ने इक्ट्ठे ही रोहतक में जेएलएन में छलांग लगाई थी। इनकी मौत के पीछे कारण क्या रहे इस बात के बारे में परिजनों ने अनभिज्ञता जताई है।जांच अधिकारी का कहना था कि लक्ष्मण की पत्नी के साथ अमित लिव इन रलेशनशिप में रहता था। आज शवों की पहचान के लिए लक्ष्मण की पत्नी जोकि अमित के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी वह तथा अमित की मां और बहन के साथ यहां आई। तीनों ने शवों की पहचान की है। लेकिन इनकी मौत के पीछे कारण क्या रहे इस बात का कोई कारण सामने नहीं आया है। परिजनों की तरफ से भी कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें