मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:29 · नई दिल्ली संस्करण

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आंसू पर कांग्रेस का तंज, बताया घड़ियाली आंसू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून,। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र

भट्ट के एक जनसभा में फूट-फूट कर रोने और जनता से भावुक अपील पर कांग्रेस

ने तंज कसते हुए कहा कि वो घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। वहीं भाजपा ने कहा है

कि यह आंसू जनता के लिए हैं।

प्रदेश में 19 अप्रैल को मतदान है।

भाजपा कांग्रेस दोनों दलों के नेता अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूरी

कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

जोशीमठ में आयोजित एक जनसभा में मंगलवार को अपने भाषण के दौरान पार्टी

उम्मीदवार अनिल बलूनी के लिए समर्थन में अपील करते हुए रोने लगे। इस दौरान

मंच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे।

पूर्व प्रदेश

कांग्रेस अध्यक्ष और गढ़वाल उम्मीदवार गणेश गोदियाल ने भाजपा प्रदेश

अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की भावुकता वाली अपील पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि

महेंद्र भट्ट घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, लेकिन इनकी आंखों में तब आंसू

नहीं आये जब जोशीमठ में लोग बेघर हो रहे थे और रो रहे थे। तब वो हमारे

लोगों को माओवादी बता रहे थे। आज हार के डर से वो आंसू बहा रहे हैं।

वहीं

धर्मपुर भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा कि जब कोई नेता अपनी जनता के साथ

दिल से जुड़ा होता है तब कई बार भावुक भी हो जाता है। महेन्द्र भट्ट पार्टी

के जमीनी नेता हैं और वो बचपन से पार्टी जुड़े हुए हैं। जिस सभा को संबोधित

करते हुए वह भावुक हुए हैं वह उनका क्षेत्र है। इसलिए वो भावुक हो कर अपनी

पार्टी के उम्मीदवार को अधिक से अधिक मतों से जिताने की अपील कर रहे हैं।

ये हमारा मजबूत पक्ष है।

विनोद चमोली ने कांग्रेस

उम्मीदवार की ओर से किये गए कटाक्ष पर बयान देते हुए कहा कांग्रेस विपक्षी

दल है, इसलिए हमारे प्रदेश अध्यक्ष के इस भावुकता जैसे मजबूत पक्ष को कमजोर

करने का प्रयास कर रहे हैं। पार्टी के नेता ही अपनी जनता के लिए आंसू बहा

सकते हैं। कांग्रेस में या गणेश गोदियाल के पास ऐसा कोई नेता ही नहीं है जो

अपनी जनता के लिए आंसू बहा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें