मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

देहरादून में भाजपा का सदस्यता अभियान कल से होगा प्रारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सदस्यता के साथ दिल्ली राष्ट्रीय कार्यालय में भाजपा का सदस्य अभियान प्रारंभ हो गया है।प्रदेश में इस अभियान की शुरुआत 3 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा सदस्यता दिलाने के साथ हाेगी। यह कार्यक्रम प्रदेश मुख्यालय, बलबीर रोड पर प्रात: 11 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें अन्य प्रमुख लोग भी औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।इसके बाद, 4 सितंबर को जिले स्तर पर सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों को सदस्यता दिलाई जाएगी। अभियान के पहले पखवाड़े में घर घर संपर्क किया जाएगा और बड़े कार्यक्रम आयाेजित किए जाएंगे।मनवीर चौहान ने बताया कि दो चरणों में संपन्न होने वाले इस प्राथमिक सदस्यता अभियान के बाद 16 से 31 तक सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे । इस दाैरान, प्रत्येक रविवार काे अटल सदस्यता पर्व के रूप में मनाया जाएगा, जाे भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल विहारी वाजपेयी के 100वें जन्मवर्ष के उपलक्ष्य में आयाेजित हाेगा।पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार, इस अभियान को पर्व की भांति मनाते हुए अन्य कार्यक्रमों से भी जोड़ा जाएगा। 29 सितम्बर और 27 अक्टूबर को होने वाले 'मन की बात' कार्यक्रम काे भी सदस्यता अभियान के साथ जोड़कर अधिक से अधिक लाेगाें काे भाजपा का सदस्य बनाने का प्रयास किया जाएगा। बूथ स्तर पर 'मन की बात' कार्यक्रम में लोगों को आमंत्रित कर उन्हें भाजपा का सदस्य बनाने की याेजना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें