मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

सिरसा: कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को दें पार्टी की नीतियों की जानकारी: कृष्ण बेदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सिरसा, । पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि कार्यकर्ता

किसी भी संगठन में पार्टी की रीढ होता है। कार्यकर्ता जितनी मजबूती व मेहनत

के साथ पार्टी के लिए काम करेगा, उतना ही फायदा पार्टी को होगा। इसलिए

कार्यकर्ता कड़ी मेहनत के साथ पार्टी को मजबूत करने में जुट जाएं। आगामी

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी का

प्रचार प्रसार करें और लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करें।

वे

बुधवार को स्थानीय पंचायत भवन में जिला सिरसा के विस्तारित जिला

कार्यकारिणी की बैठक में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष

निताशा सिहाग, मुख्यमंत्री हरियाणा के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा,

जिला प्रभारी वेद फुला, प्रदेश मंत्री सुरेंद्र आर्य सहित भारी संख्या में

भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने

कार्यकर्ताओं को विधायक मोहन लाल बडौली को प्रदेशाध्यक्ष बनाने पर बधाई दी

और आगामी विधानसभा आम चुनाव को

लेकर कार्यकर्ताओं को और अधिक मजबूती से काम

करने के लिए जोश भरते हुए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सभी भाजपा

कार्यकर्ता एकजुट होकर अभी से चुनाव की तैयारियां शुरु करते हुए लोगों से

जुड़े और उन्हें भाजपा के कार्यकाल के दौरान करवाए गए जनहितैषी कार्यों से

अवगत करवाएं। आमजन को सरकारी की योजनाओं की जानकारी दें।

उन्होंने कहा

कि मोर्चा प्रत्येक बूथ पर अपना संगठन मजबूत करें। अधिक से अधिक लोगों को

पार्टी से जोड़े। कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का जन-जन तक

प्रचार करें ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति इन जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ

उठा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती एवं अधिक से अधिक

सदस्यता के लिए टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि

सरकार प्रत्येक वर्ग के समान

विकास की सोच के साथ काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के हौसले की

सराहना करते हुए कहा कि आज हर कार्यकर्ता जागरूक नजर आ रहा है और इसी से

स्पष्टï है कि आगामी चुनाव में भाजपा जिला की सभी पांचों विधानसभा सीटों पर

जीत दर्ज करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें