मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद में भाजपा, रतिया व टोहाना में कांग्रेस की बढ़त बरकरार, मार्जन घटा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद में भाजपा, रतिया व टोहाना में कांग्रेस की बढ़त बरकरार, मार्जन घटा

फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले की तीनों विधानसभा सीटों टोहाना, रतिया व फतेहाबाद पर सुबह 11:30 बजे तक कांटे की टक्कर नजर आ रही है। फतेहाबाद विधानसभा में जहां भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम पहले राउंड से अपनी बढ़त बरकरार रखे हुए हैं, वहीं रतिया में कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह व टोहाना में कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह भी अपनी बढ़त बरकरार रखे हुए हैं।फतेहाबाद विधानसभा में कुल 18 राउंड में से 8 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। यहां भाजपा के दुड़ाराम 5877 वोटों से लीड बनाए हुए है। दुड़ाराम को अब तक 39810, कांग्रेस के बलवान सिंह दौलतपुरिया को 33933 वोट मिले हैं, जबकि तीसरे नंबर पर आजाद उम्मीदवार राजेन्द्र चौधरी काका हैं , जिन्हें 5275 वोट मिल चुके हैं। 8 राउंडों में 385 लोगों ने नोटा का बटन दबाया था। जिले की दूसरी विधानसभा रतिया में 17 राउंड में से 7 राउंड की गिनती हो चुकी है। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह 9393 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। यहां जरनैल सिंह 36025 वोट लेकर पहले नंबर पर, भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल 26632 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर व इनेलो के रामस्वरूप रामा 1947 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।जिले की तीसरी विधानसभा सीट टोहाना में 17 में से 5 राउंड की गिनती हो चुकी है। यहां 5 राउंड के बाद यहां कांग्रेस के परमवीर सिंह 27123 वोट लेकर 3981 वोटों की लीड बनाकर पहले नंबर पर हैं, जबकि भाजपा के देवेन्द्र सिंह बबली 23142 वोट लेकर दूसरे नंबर पर व इनेलो के कुनाल करण सिंह 2517 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें