मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:39 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार : तीसरी बार जनादेश देकर जनता ने भाजपा की नीतियों पर लगाई मुहर : राजेन्द्र सपड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हिसार : तीसरी बार जनादेश देकर जनता ने भाजपा की नीतियों पर लगाई मुहर : राजेन्द्र सपड़ा

हिसार। भाजपा विधानसभा चुनाव मीडिया इंचार्ज राजेन्द्र सपड़ा ने हरियाणा में तीसरी बार भारी बहुमत से सरकार बनने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी व प्रदेश की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार जनादेश देकर जनता ने पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों व कार्यों पर मुहर लगाई है।राजेन्द्र सपड़ा ने गुरुवार को कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें लगातार जनकल्याणकारी नीतियों व कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रही है। यही कारण है कि प्रदेश की जनता इन दोनों सरकारों की नीतियों को पसंद कर रही है और लगातार अपना जनादेश दे रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम में जनता ने हरियाणा में भाजपा को भारी बहुमत दिया है, जिसके लिए पार्टी नेतृत्व व कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि जनता से मिले स्पष्ट जनादेश के बाद हरियाणा की भाजपा सरकार और तेज गति से जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएगी ताकि जनता को इनका सीधा लाभ मिल सके।राजेन्द सपड़ा ने कहा कि भाजपा की सरकार चाहे कहीं भी हो, यह अंत्योदय के सिद्धांत पर काम करती है। अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही भाजपा का उद्देश्य है। यही कारण है कि लोकसभा चुनाव में भी और अब विधानसभा चुनाव में भी जनता ने भाजपा की नीतियों व कार्यक्रमों को पसंद करते हुए अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने तीसरी बार सरकार बनने पर केन्द्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें