मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार : गुरु जम्भेश्वर विवि में श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया भगवान श्रीकृष्ण एवं गुरु जंभेश्वर जी महाराज जन्मोत्सव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हिसार : गुरु जम्भेश्वर विवि में श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया भगवान श्रीकृष्ण एवं गुरु जंभेश्वर जी महाराज जन्मोत्सव

हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गुरु जंभेश्वर जी महाराज धार्मिक अध्ययन संस्थान में भगवान श्रीकृष्ण एवं गुरु जंभेश्वर जी महाराज का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। गुरु जंभेश्वर जी के जिनके नाम से यह विश्वविद्यालय स्थापित है उनका 575 वां जन्मोत्सव था।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई एवं विश्वविद्यालय की प्रथम महिला डॉ. वंदना बिश्नोई ने शनिवार काे ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात् जम्भवाणी का सामूहिक पाठ किया गया, जिसकी पावन ध्वनि से सम्पूर्ण परिसर गुंजायमान हो उठा। इसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का आयोजन सम्पन्न हुआ। मुख्य यजमान के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई एवं विश्वविद्यालय की प्रथम महिला डॉ. वंदना बिश्नोई ने आहुति प्रदान की। जन्मोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने की जबकि यज्ञ का संचालन नेकीराम ने किया।

कार्यक्रम का संयोजन डॉ. रामस्वरूप ने किया। यज्ञ के पश्चात पाहल सम्पन्न हुआ। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण की भावना के प्रतीक रूप में गोलोकवासी श्रद्धेय स्वामी राजेन्द्रानंद जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संस्थान परिसर में खेजड़ी के वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर प्रो. किशनाराम बिश्नोई, विभागाध्यक्ष तथा विश्वविद्यालय के संकाय अधिष्ठातागण, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, अधिकारीगण, शोधार्थी, विद्यार्थी, गैर शैक्षणिक कर्मचारी तथा स्थानीय श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की समाप्ति पर प्रसाद वितरण हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें