मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद के भूना में युवक की निर्मम हत्या, 15 आरोपियों पर केस

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
फतेहाबाद के भूना में युवक की निर्मम हत्या, 15 आरोपियों पर केस

फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले के भूना शहर में मंगलवार की देर रात बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। हमलावरों ने न केवल युवक पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए, बल्कि उसके शरीर पर गाड़ी भी चढ़ा दी। इस वारदात के पीछे कुख्यात विक्रम भांभू गैंग का हाथ बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गैंग को शक था कि मृतक युवक पुलिस के लिए उनकी मुखबिरी करता था। इस खौफनाक कत्ल के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।भूना के वार्ड नंबर 5 के रहने वाले कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भतीजा सचिन मजदूरी का काम करता था। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे सचिन अपने दो दोस्तों पवन और भीम के साथ पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर शहीद उधम सिंह चौक से शहर की तरफ आ रहा था। तभी अचानक पार्क के पास 7 से 8 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए करीब 25 बदमाशों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। हमलावरों के चेहरे कपड़े से ढके हुए थे और उनके हाथों में लोहे की रॉड, डंडे और तेजधार हथियार थे। बदमाशों ने सचिन को देखते ही ललकारा कि रुक आज तुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। जान बचाने के लिए पवन ने बाइक भगाई तो बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में उनका पीछा करना शुरू कर दिया। बदमाशों से बचते हुए तीनों युवक एक गली में बंटी मास्टर के मकान के पास पहुंचे, जहाँ स्पीड ब्रेकर होने के कारण मोटरसाइकिल धीमी हो गई। खुद को घिरता देख सचिन बाइक से कूदकर भागने लगा, लेकिन पीछा कर रहे आरोपियों ने उसे दबोच लिया और बेरहमी से काटना शुरू कर दिया। सचिन के दोस्तों ने तुरंत इस बात की जानकारी परिवार को दी। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, हमलावर सचिन को लहूलुहान हालत में हिसार रोड पर फेंककर फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 गाड़ी मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सचिन को भूना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां होश में रहते हुए सचिन ने अपने परिजनों को उन हमलावरों के नाम बताए जिन्होंने उस पर हमला किया था। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे हिसार रेफर कर दिया। परिजन जब सचिन को लेकर हिसार के जिंदल अस्पताल पहुंचे, तो अस्पताल के मुख्य गेट पर ही उसने दम तोड़ दिया।इस वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी नरसिंह और सीआईए की टीमें भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पीडि़त परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दीपा उर्फ बिल्ला, सौरभ जग्गा, प्रवीन उर्फ पिनी, कार्तिक उर्फ कारू, अमन, कुशाल, सुरजीत, जज और चिड़ीमार सहित 15 अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।----

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें