मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

भीख मांगने के बहाने घर में घुसे व्यक्ति ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, आराेपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भीख मांगने के बहाने घर में घुसे व्यक्ति ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, आराेपित गिरफ्तार

पानीपत। भीख मांगने के बहाने घर में घुस कर एक व्यक्ति ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। रेप के बाद वह लड़की को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने विशेष समुदाय के व्यक्ति को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है। मंगलवार को शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।मंगलवार को पुलिस में दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के एक गांव की रहने वाली है। हाल में वह पानीपत की एक कॉलोनी में रहती है। वे तीन बहन और एक भाई है। उसकी सबसे छोटी बहन 14 साल की है। जो उसके साथ रहकर उसके एक वर्षीय बेटे की देखभाल करती है। महिला के अनुसार कॉलोनी में रोज एक दाड़ी वाला बाबा भीख मांगने के लिए आता था। जिसको वे रोजाना पैसे दे देते थे। 30 मई की दोपहर से पहले वह भीख मांगने आया। यहां आकर उसने बहन से पूछा कि तेरी दीदी और जीजा कहां है। उसने बताया कि बहन ड्यूटी पर गई है व जीजा अपने गांव गए हुए है। यह सुनने के बाद वह एकदम से भीतर आ गया। वह किशोरी का हाथ पकड़कर देखने लगा और अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद उसने जबरदस्ती उसके साथ दुराचार किया। घर से जाते हुए उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी। जब महिला ड्यूटी से लौटी तो किशोरी डरी हुई थी। जिसने पूछने पर आपबीती बताई। इस पर महिला ने पुलिस को सूचना दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की चार टीमें जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार परबाइक की तलाश शुरू की। बाइक नंबर को ट्रेस करते हुए पानीपत के एक गांव में पुलिस पहुंची। जहां एक घर के बाहर उक्त बाइक खड़ी मिली। पुलिस उस घर में गई, जहां से आरोपित को पकड़ा। जिसकी शिनाख्त पीड़िता ने की। आरोपित की उम्र 24 साल की है और तीन बच्चों का पिता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें