मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

भवाली रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोहन बिष्ट का निधन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नैनीताल,। भवाली रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता

मोहन बिष्ट का रविवार को 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर

मिलते ही उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।

बताया गया है कि सोमवार सुबह भवाली स्थित शिप्रा घाट पर उनका अंतिम संस्कार

किया जाएगा।

बिष्ट का रामलीला कमेटी के 17 वर्षों तक अध्यक्ष रहते

हुए कार्यकाल निर्विवाद रहा। उनके कार्यकाल में भवाली रामलीला वर्षों बाद

दोबारा शुरू हुई और नई ऊंचाई पर पहुंची। वह क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी

भी थे। बिष्ट की पत्नी नीमा बिष्ट भवाली नगरपालिका की अध्यक्ष रह चुकी

हैं।

उनके निधन पर सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या, भाजपा

जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मण्डल अध्यक्ष पंकज अद्वेति, महिला मोर्चा की

प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, प्रकाश आर्या,

शिवांशु जोशी, जुगल मठपाल, बालम मेहरा, हरिशंकर कांडपाल, संजय जोशी, पवन

भाकुनी, कंचन बेलवाल, आशुतोष चंदोला, धीरज पढालनी, गणेश पंत, कंचन साह,

हिमांशु बिष्ट, सचिन गुप्ता, मुकेश पलड़िया, लवेंद्र क्वीरा, मुकेश

गुरुरानी, दिनेश सांगुड़ी, मनोज भट्ट, अखिलेश सेमवाल, मनीष साह, कैलाश

सुयाल, नीरज रावत, उमा पढालनी, प्रगति जैन, मीना बिष्ट, भगवती सुयाल व

वर्षा आर्या सहित रामलीला कमेटी व भाजपा कार्यकताओं ने शोक व्यक्त किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें