मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

मोगा में आयोजित 'एंटी-ड्रग' मेगा रैली में शामिल हो सकते हैं भगवंत मान, समर्थकों के लिए लिखा मैसेज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मोगा में आयोजित 'एंटी-ड्रग' मेगा रैली में शामिल हो सकते हैं भगवंत मान, समर्थकों के लिए लिखा मैसेज

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मोगा में आयोजित 'एंटी-ड्रग' मेगा रैली में शामिल हो सकते हैं। रविवार शाम को थकान महसूस होने के बाद उनको मोहाली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था।

पंजाब सरकार के 'युद्ध नशे विरुद्ध' कैंपेन के तहत होने वाली 'एंटी-ड्रग रैली' में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और भगवान मान सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे।

अस्पताल में भर्ती होने के कारण मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होने की चर्चाएं थीं। हालांकि, कार्यक्रम से पहले सीएम मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आम आदमी पार्टी आज मोगा के पास किल्ली चहलां गांव में एक बड़ी रैली कर रही है, मिलते हैं दोस्तों।

इससे पहले, मुख्यमंत्री का ब्लड प्रेशर बढ़ने पर उन्हें धुरी शहर से फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया। फोर्टिस हॉस्पिटल की ओर से रविवार को जारी एक बयान में कहा गया, "मुख्यमंत्री भगवंत मान 15 फरवरी को रूटीन मेडिकल जांच के लिए मोहाली अस्पताल गए। उनका पूरा क्लिनिकल असेसमेंट और स्टैंडर्ड डायग्नोस्टिक जांच हुई। सभी जरूरी पैरामीटर स्थिर हैं और नॉर्मल लिमिट में हैं। उन्हें अभी थकान महसूस हो रही है और उन्हें ऑब्जर्वेशन और सपोर्टिव केयर के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और वे एक मल्टीडिसिप्लिनरी मेडिकल टीम की देखरेख में हैं।

पंजाब सरकार ने ड्रग्स के खिलाफ कई महीनों पहले अभियान शुरू किया था। पंजाब 'आप' ने 'युद्ध नशे विरुद्ध' को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "पंजाब की नशा मुक्ति की जंग 'युद्ध नशे विरुद्ध' ने न सिर्फ कई घरों को बर्बाद होने से बचाया है, बल्कि ड्रग डीलरों के खिलाफ अच्छी कार्रवाई करके नशे के काले धंधे को भी रोका है। मान सरकार की यह जंग पंजाब से ड्रग्स के पूरी तरह खत्म होने तक ऐसे ही जारी रहेगी।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें