मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

रतिया में आईसक्रीम वाले से मारपीट कर दो युवकों ने नकदी व मोबाइल लूटा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहाबाद, । जिले के शहर रतिया में बाईक सवार दो युवकों द्वारा

आइसक्रीम की गाड़ी लेकर जा रहे युवक से मारपीट कर उससे हजारों की नकदी व

मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। इस बारे में पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस

को शिकायत दर्ज करवाई है।

शनिवार को पुलिस को दी शिकायत में मॉडल

टाऊन रतिया निवासी अनिल ने कहा है कि वह आइसक्रीम का काम करता है। गत

रात्रि करीब साढ़े 10 बजे वह काम खत्म करने के बाद आइसक्रीम वाली गाड़ी

लेकर वापस घर आ रहा था। जैसे ही वह अनाज मण्डी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के

पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने अपना मोटरसाइकिल उसकी गाड़ी

के आगे लगाकर उसे रोक लिया। इसके बाद बाईक से उतरे दोनों युवकों ने उसके

पास आकर उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। इन युवकों के पास एक तेजधार छुरी थी।

युवक उसे छुरी दिखाते हुए गल्ले में रखी करीब 8 हजार रुपये की नकदी और

उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। इस पर उसने इस बारे में पुलिस को शिकायत

दर्ज करवाई। रतिया पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू

कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें