मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में रिकवरी बैंक कर्मचारी की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहाबाद,। शहर के बाइपास पर सोमवार दोपहर को हुए सडक़ हादसे में एक

रिकवरी बैंक कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल

की और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।

सिरसा

के गांव जोगेवाला निवासी 28 वर्षीय सुरेंद्र कुमार फतेहाबाद के एक निजी

बैंक में होम लोन शाखा में रिकवरी ऑफिसर था। सोमवार को वह बाइक से फतेहाबाद

से रतिया रिकवरी के लिए जा रहा था। जैसे ही वह नेशनल हाइवे बाइपास पर

रतिया पुल के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे अस्पताल

पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके

परिजनों को सूचना दी। कार सवार का पता नहीं लग पाया है। कार ऐलनाबाद नंबर

की बताई गई है और आगे चेयरमैन लिखा हुआ था। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर

मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें