मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 · दोपहर 12:35 · नई दिल्ली संस्करण

अपने बयान पर घिरीं नेहा बोरा कहा- बांग्लादेश ने दिखाया क्रांति का रास्ता, BJP बोली- राहुल गांधी की पोस्टर गर्ल...

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का बांग्लादेश Gen-Z आंदोलन वाला वीडियो वायरल है, जिसमें उन्होंने कहा - "बांग्लादेश ने हमें क्रांति का रास्ता दिखाया।" BJP प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि नेहा बांग्लादेश की तरह भारत में भी सत्ता परिवर्तन चाहती हैं। उन्होंने नेहा को 'राहुल गांधी की पोस्टर गर्ल' बताया और कहा कि राहुल का विरोध राजनीतिक नहीं, बल्कि Regime Change की साजिश है। वहीं नेहा ने कहा था कि लड़ाई BJP बनाम जनता की है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन4 बार पढ़ा गया
अपने बयान पर घिरीं नेहा बोरा कहा- बांग्लादेश ने दिखाया क्रांति का रास्ता, BJP बोली- राहुल गांधी की पोस्टर गर्ल...

AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा अपने एक पुराने वीडियो बयान को लेकर बड़े विवाद में फंस गई हैं। 14 अक्टूबर को बांग्लादेश के Socialist Students Front के सम्मेलन के लिए भेजे गए उनके वीडियो में बांग्लादेश के Gen-Z आंदोलन की तारीफ करते हुए कहा गया था - "Congratulations to you for showing us the way, for showing us and extending solidarity." इसी बयान को अब BJP ने बड़ा मुद्दा बना दिया है। BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "राहुल गांधी की 'पोस्टर गर्ल' नेहा बोरा कहती हैं कि क्रांति के लिए 'बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया'! यह सत्ता परिवर्तन (Regime Change) की खुली स्वीकारोक्ति है।"



भंडारी ने आरोप लगाया कि नेहा बोरा बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन से प्रेरित हैं और वही मॉडल भारत में लागू करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "Neha Bora who is poster girl of Rahul Gandhi proves Rahul's resistance is not political. Objective is regime change. She is inspired by Regime change in Bangladesh and wants to replicate it in India." वायरल वीडियो में नेहा कहती हैं, "We present you with our red salute. And we know that the Gen-Z movement that we are seeing everywhere in this country first started in Bangladesh." आगे उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश का आंदोलन लोकतांत्रिक और वोट अधिकारों के लिए था, और भारत में भी युवा उसी तरह लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने धार्मिक कट्टरता के खिलाफ लड़ाई का भी जिक्र किया।



BJP का कहना है कि बांग्लादेश में 2024 में आरक्षण विरोधी आंदोलन से शुरू हुआ छात्र आंदोलन देखते-देखते शेख हसीना सरकार के तख्तापलट तक पहुंच गया, जिसके बाद वहां हिंदुओं पर हमले और अस्थिरता बढ़ी। ऐसे मॉडल की तारीफ करना लोकतंत्र के लिए खतरा है। भंडारी ने इससे पहले भी INDIA गठबंधन के CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR (Special Intensive Revision) के खिलाफ हुए प्रदर्शनों को लेकर कहा था कि कांग्रेस भारत में नेपाल-बांग्लादेश जैसी अराजकता फैलाना चाहती है। नेहा बोरा ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वे NEET पेपर लीक, SIR और CEC के खिलाफ प्रदर्शनों में प्रमुख चेहरा रही हैं। 



12-14 अक्टूबर को राहुल गांधी द्वारा आयोजित हाई-टी और फिर सुप्रीम कोर्ट तक हुए मार्च में वे राहुल और प्रियंका गांधी के साथ सबसे आगे दिखी थीं। राहुल गांधी ने उन्हें शिवजी की बारात का हिस्सा बताया था, तो कांग्रेस ने उन्हें लोकतंत्र की आवाज कहा। वहीं अब BJP इस पूरे आंदोलन को "Huddangiyon ki Jamaat" और "Regime Change की साजिश" बता रही है। मामला अब SIR और CEC के मुद्दे से निकलकर बांग्लादेश मॉडल और राष्ट्रवाद की बहस में बदल गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर