'विदेशी मदद से PM बने मोदी' Rahul Gandhi पर Kiren Rijiju का पलटवार, हाई लेवल बहस मैच्योर लोगों में...
राहुल गांधी ने PM मोदी पर विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बनने का आरोप लगाकर खुली बहस की चुनौती दी थी। राहुल ने कहा था, "आपकी वित्तीय व्यवस्था विदेशियों के नियंत्रण में है।" इस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, "बहस गंभीर और मैच्योर लोगों के बीच होती है।" रिजिजू ने तंज कसते हुए कहा कि यह वैसा ही है जैसे इस्लामिक कट्टरपंथी धर्मनिरपेक्षता की बात करे। भारत के दुश्मनों का एजेंडा चलाकर दूसरों पर आरोप लगाना खुद का मजाक है।

राहुल गांधी के 'विदेशी मदद' वाले बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विदेशी मदद से PM बनने का आरोप लगाया था और खुली बहस की चुनौती दी थी। इस पर अब केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने तीखा पलटवार किया है। रिजिजू ने कहा, "बहस गंभीर और मैच्योर लोगों के बीच होती है। हाई लेवल डिबेट समझदार लोगों के बीच होती है।" उन्होंने राहुल के बयान की तुलना करते हुए कहा, "यह वैसा ही है जैसे इस्लामिक कट्टरपंथी धर्मनिरपेक्षता की बात करें, अलगाववादी भारतीय झंडा थामें और अराजकतावादी संविधान की किताब दिखाएं।"
रिजिजू ने X पर राहुल की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, "भारत के दुश्मनों के एजेंडे को आगे बढ़ाना और फिर दूसरों पर विदेशी समर्थन का आरोप लगाना खुद का मजाक उड़ाने जैसा है।" दरअसल, पूरा विवाद 31 अक्टूबर को शुरू हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर कहा था कि "कुछ ताकतें देश को बांटने की साजिश में लगी हैं। एक दशक से ज्यादा की निराशा के बाद ये ताकतें अब खुलकर सामने आ गई हैं। विदेश में कौन किससे चोरी-छिपे मिल रहा है, भारत विरोधी ताकतें किसका समर्थन कर रही हैं, ये पैटर्न हमें पहचानना होगा।" इस बयान को राहुल गांधी पर परोक्ष हमला माना गया।
इसके जवाब में 2 नवंबर को राहुल गांधी ने X पर तीखी पोस्ट की। राहुल ने लिखा, "मोदी जी, इस देश से झूठ बोलना बंद कीजिए। आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने। और विदेशी मदद से ही प्रधानमंत्री बने हुए हैं। आपकी वित्तीय व्यवस्था पूरी तरह विदेशियों के नियंत्रण और समर्थन में है। विदेशी सोशल मीडिया पूरी तरह आपका समर्थन करता है।" राहुल ने आगे लिखा, "मैं आपको इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देता हूं। कोई भी मंच और कोई भी समय। हिम्मत है तो आइए। आप नहीं आएंगे, क्योंकि जो मैं आपके बारे में जानता हूं, आप उससे डरते हैं।" राहुल के इस बयान के बाद BJP लगातार हमलावर है। किरेन रिजिजू ने राहुल पर पलटवार करते हुए उनकी विदेश यात्राओं और विदेशी मंचों पर दिए बयानों का जिक्र किया।
रिजिजू ने कहा कि जो व्यक्ति खुद भारत के दुश्मनों के एजेंडे को आगे बढ़ाता हो, वो दूसरों पर विदेशी मदद का आरोप लगाए तो ये हास्यास्पद है। बीजेपी का आरोप रहा है कि राहुल गांधी विदेशी धरती पर जाकर भारत की छवि खराब करते हैं और विदेशी ताकतों के साथ मिलकर काम करते हैं। अब राहुल ने इसी आरोप को पलटते हुए मोदी सरकार पर लगा दिया है, जिसके बाद यह जुबानी जंग और तेज हो गई है।




