मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 · शाम 6:53 · नई दिल्ली संस्करण

मौसम बना काल: बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे थे, जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत

बदरीनाथ से देहरादून जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर (VT-HCX) आज 30 अक्टूबर को क्रैश हो गया। दोपहर 1:14 बजे उड़े हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। जोशीमठ के चांई गांव के पास खराब मौसम और बर्फबारी के कारण हादसा हुआ। मृतकों में पायलट कैप्टन हिमांशु सभरवाल और बेंगलुरु के 5 यात्री - अरुण सालुंके, एच.एस. नागराजा, प्रताप, शंकरगौड़ा और सुधीर शामिल हैं। CM धामी ने शोक जताया, DGCA जांच कर रही है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
मौसम बना काल: बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे थे, जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत

उत्तराखंड के चमोली जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बदरीनाथ धाम से श्रद्धालुओं को लेकर देहरादून जा रहा एक निजी हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा आज 30 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 1:14 बजे के आसपास हुआ। जानकारी के मुताबिक ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एयरबस H125 हेलिकॉप्टर जिसका कॉल साइन VT-HCX था, बदरीनाथ हेलीपैड से सहस्त्रधारा, देहरादून के लिए रवाना हुआ था। उड़ान भरने के महज 7-8 मिनट बाद ही हेलिकॉप्टर का संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल और कंपनी से टूट गया। शुरुआत में चमोली जिला प्रशासन को हेलिकॉप्टर के लापता होने की सूचना मिली। 



जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि लोकेशन न मिलने पर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बाद में भारतीय सेना की सूचना पर प्रशासन ने लोकेशन ट्रेस की। पता चला कि जोशीमठ के चांई और थैंग गांव के ऊपर, जेपी पावर हाउस के पास पहाड़ी पर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। स्थानीय लोगों ने चांई गांव के पास जंगल में धुआं उठता देखा, जिसके बाद SDRF, पुलिस, ITBP और सेना की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। खराब मौसम, बर्फबारी और घने बादलों के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। प्राथमिक जांच में खराब मौसम को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि हाथी पर्वत के पास अचानक मौसम बिगड़ने और बर्फबारी के चलते पायलट को विजिबिलिटी नहीं मिली और हेलिकॉप्टर पहाड़ी से टकरा गया।



इस भीषण हादसे में 5 यात्री और 1 पायलट की मौत हुई है। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है: कैप्टन हिमांशु सभरवाल (पायलट), अरुण सालुंके - बेंगलुरु CCB में इंस्पेक्टर बताए जा रहे हैं, एच. एस. नागराजा, प्रताप बच्चिहल्ली निंगराजन, शंकरगौड़ा वी.बी., सुधीर के. बताया जा रहा है कि पायलट को छोड़कर सभी 5 यात्री बेंगलुरु के रहने वाले थे और आपस में दोस्त थे, जिनमें कुछ वकील भी शामिल हैं। वे बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा कि चांई गांव के पास हेलिकॉप्टर क्रैश की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना मिली है और वे खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए।



वहीं, उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) ने एहतियात के तौर पर ट्रांस भारत एविएशन कंपनी के पूरे बेड़े को ग्राउंड कर दिया है। DGCA ने भी हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। एक तकनीकी टीम 48 घंटे के अंदर घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करेगी। पिछले कुछ महीनों में चारधाम क्षेत्र में यह तीसरा हेलिकॉप्टर हादसा है, जिसके बाद हिमालयी क्षेत्रों में हेली सेवाओं की सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। 

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर