मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

मीडिया कर्मी पर हमले के बाद अवैध निर्माण प्रशासन ने किया ध्वस्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मीडिया कर्मी पर हमले के बाद अवैध निर्माण प्रशासन ने किया ध्वस्त

हल्द्वानी। मीडिया कर्मी पर जानलेवा हमले के मामले का कर दिया। घटना बीते दिन देर शाम की है। हमले में गंभीर रूप से घायल पत्रकार को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।जानकारी के अनुसार, मीडिया कर्मी दीपक अधिकारी ऊंचापुल के पास नहर किनारे बने अवैध निर्माण की कवरेज कर रहे थे। इसी दौरान चौहान बिल्डर के दो बदमाश हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और उन पर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें अधमरा कर करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।घटना का संज्ञान डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने लिया। आज सुबह प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक राय, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, प्राधिकरण के सचिव विजय नारायण शुक्ला, तहसीलदार कुलदीप पांडेय मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें