मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : पंचायत सदस्य पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद : पंचायत सदस्य पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

फतेहाबाद। जिले के भूना क्षेत्र के गांव ढाणी भोजराज में पंचायत सदस्य पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी को भूना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सचिन निवासी ढाणी सांचला के रूप में हुई है। शनिवार को थाना भूना प्रभारी उप-निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि ढाणी भोजराज निवासी एवं पंचायत सदस्य राजेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। पीड़ित राजेश कुमार की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना भूना में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की और एक आरोपी को पहले ही दबोच लिया था। इसी कड़ी में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने अब दूसरे मुख्य आरोपी सचिन को भी काबू कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी सचिन को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें