मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : तोडफ़ोड़ के विरोध में दुकानदार दशहरे पर करेंगे सरकार व अधिकारियों के पुतलों का दहन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद : तोडफ़ोड़ के विरोध में दुकानदार दशहरे पर करेंगे सरकार व अधिकारियों के पुतलों का दहन

फतेहाबाद। शहर मे प्रशासन द्वारा त्यौहारी सीजन में अतिक्रमण हटाने के नाम पर की जा रही तोडफ़ोड़ के विरोध में व्यापार मंडल द्वारा शनिवार को सभा का आयोजन किया गया। सभा में 19 ट्रेड यूनियनों ने सामूहिक निर्णय लिया है कि अगर सरकार दिवाली तक इस अभियान को नहीं रोकती तो व्यापारी वर्ग 2 अक्टूबर दशहरे वाले दिन 11 बजे तक बाजारों को बंद करवाएंगे एवं सरकार एवं अधिकारियों के जवाहर चौक में पुतला दहन करने के बाद अपनी-अपनी दुकानें खोलेंगे। अगर उसके बाद भी अभियान जारी रहता है तो व्यापारी पूरे प्रदेश में काली दिवाली मनाएंगे जिसके लिए प्रदेश स्तरीय व्यापारी नेताओं से संपर्क किया जा रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक नारंग ने कहा कि जब से अतिक्रमण अभियान चलाया गया बेलगाम अधिकारियों द्वारा व्यापार मंडल को किसी तरह संज्ञान में नहीं लिया गया, जबकि आज तक पिंक सिटी, स्वच्छता के जितने भी अभियान चले हैं, व्यापार मंडल को साथ लेकर चलाए गए हैं। आज तक जेसीबी मशीन बाजार में नहीं आई है, मगर इस बार राजनीतिक शहर के चलते कार्य कर रहे अधिकारियों ने अपनी मनमर्जी से शहर को तोडऩे का काम किया। दिवाली, दशहरे का त्यौहार होने के कारण कुछ नेताओं ने मुख्यमंत्री व उपायुक्त से बात करके व्यापारियों को आश्वासन दिया कि दिवाली तक अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया जाएगा, मगर अधिकारियों ने बाजारों में गुंडाराज की तरह फिर से अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को फतेहाबाद में जीटी रोड और शनिवार को टोहाना में सुबह 5 बजे उठकर सर्जिकल स्ट्राइक की गई, जिससे व्यापारी वर्ग में काफी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग ने भी इसकी निंदा की है। अब सभी 19 ट्रेड यूनियनों ने सामूहिक निर्णय लिया है कि अगर सरकार दिवाली तक इस अभियान को नहीं रोकती तो व्यापारी वर्ग 2 अक्टूबर दशहरे वाले दिन 11 बजे तक बाजारों को बंद करवायेंगे एवं सरकार एवं शैड के नीचे कार्य कर रहे अधिकारियों के जवाहर चौक में पुतला दहन करने के बाद अपनी-अपनी दुकानें खोलेंगे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विनोद अरोड़ा, किरयाणा एसोसिएशन से अनिल ग्रोवर, सुरेश बंसल, क्लॉथ मर्चेंट से राजेंद्र गिलहोत्रा, कंवर भान टुटेजा, बर्तन एसोसिएशन से संदीप रहेजा, गारमेंट एसोसिएशन से प्रेम आहूजा, देवेंद्र मोंगा, जनरल मर्चेंट एसोसिएशन से राजेंद्र आहुजा, फुटवियर संगठन से सतीश गर्ग, मोबाइल मार्केट से विकास बत्रा, मुकेश नारंग, हलवाई एसोसिएशन से लवली गिरधर, बुक एसोसिएशन से सुभाष असीजा सहित ऑटो मार्केट, सब्जी मंडी, जवाहर चौक आदि से व्यापारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें