मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: गृहमंत्री अमित शाह 23 सितंबर को टोहाना में करेंगे जनसभा को संबोधित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहाबाद। हरियाणा में भाजपा सरकार की हैट्रिक लगाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक भी चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। देश के गृहमंत्री अमित शाह 23 सितंबर को टोहाना में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह की टोहाना जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता और आमजन जोर-शोर से इस जनसभा की तैयारियों में जुटा है। अमित शाह के टोहाना पहुंचने पर टोहाना की जनता द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा ने बताया कि अमित शाह सोमवार 23 सितम्बर को दोपहर 12 बजे शहीद मदन लाल ढींगरा पार्क के सामने, हिसार रोड, टोहाना में विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। जनसभा के दौरान अमित शाह द्वारा टोहाना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह बबली के लिए वोटों की अपील की जाएगी। बलदेव सिंह ग्रोहा ने कहा कि टोहाना में होने वाली यह जनसभा अब तक हुई सभी रैलियों का रिकार्ड तोड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं को 2100 रुपये दिए जाएंगे, वहीं किसानों की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेसी आज जिस हवा का ढिंढोरा पीट रहे हैं, वह हवा, अब हवा-हवाई हो गई है। जनता प्रदेश में तीसरी बार भाजपा को सत्ता में लाने जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें