मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

धराली आपदा का आठवां दिनः हर्षिल में भागीरथी में बनी झील से पानी की निकासी के साथ ही लापता लोगों की तलाश में शुरू अभियान में तेजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
धराली आपदा का आठवां दिनः हर्षिल में भागीरथी में बनी झील से पानी की निकासी के साथ ही लापता लोगों की तलाश में शुरू अभियान में तेजी

देहरादून। उत्तरकाशी में धराली आपदा के बाद हर्षिल में गंगा भागीरथी नदी में बनी झील से पानी की निकासी के साथ ही लापता लोगों की खोज को लेकर अभियान तेज कर दिया गया है। इसके अलावा प्रशासन ने आपदा में अपने घर खो चुके लोगों को 5-5 लाख की तत्काल सहायता के चेक भी वितरित किए हैं। गंगोत्री र के विधायक सुरेश चौहान ने बताया कि प्रभावितों को सहायता राशि दे दी गई है और अब लापता की तलाश को लेकर अभियान तेज किया जा रहा है।धराली आपदा का आज आठवां दिन है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में फंसे सभी लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू का कार्य पूरा होने के बाद अब लापता लोगों की तलाश पर सरकार फोकस है। गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने भी आपदा की समीक्षा की और उन्होंने अब झील से पानी की निकासी के साथ ही लापता की खोज तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। गढ़वाल मंडल के आयुक्त के अनुसार, 43 लोग लापता हैं और उन्हें जल्द खोजने जाने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जा रहे हैं।हर्षिल में बनी झील से पानी की निकासी को लेकर प्रयास तेज किए गए। सोमवार को झील से मलबा हटाते वक्त एक जेसीबी भी झील में समा गई। चालक, परिचालक ने जेसीबी से कूद कर जान बचाई। झील से पानी की निकासी के लिए उत्तराखंड जल विद्युत निगम, सिंचाई विभाग के साथ अन्य विभाग भी लगातार जुटे हुए हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि निचले इलाकों को सर्तक किया गया है और जल्द ही झील से पानी की निकासी सुरक्षित तरीके से कर ली जाएगी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी में वैली ब्रिज से वाहनों की आवाजाही होने के बाद अब डबरानी में मार्ग पर आवाजाही शुरू करने का कार्य भी आज तेज हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें