मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : धोखाधड़ी कर प्लाट हड़पा, चार पर मामला दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जींद : धोखाधड़ी कर प्लाट हड़पा, चार पर मामला दर्ज

जींद। शहर थाना नरवाना पुलिस ने धोखाधड़ी कर प्लाट हडपने तथा धमकी देने पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। ढाकल रोड नरवाना निवासी सतीश ने पुलिस को शिकायत दी है।सतीशा ने शनिवार को बताया कि उसने वर्ष 1995 में सौ गज का प्लाट लेकर आटा चक्की तथा चावल निकालने की मशीन लगाई हुई थी। जिसका बिजली कनेक्शन भी उसके नाम रहा है। वर्ष 2024-25 में उसके भाई प्रवीण ने बिना अनुमति कनेक्शन अपने नाम करवा लिया। उसके भाई प्रवीण तथा जयभगवान ने मिलीभगत कर सौ गज की दुकान भी अपने नाम करवा ली और बदले में सौ गज मकान उसके नाम दिखाया। जब उसने अपनी दुकान की रजिस्ट्री अपनी पत्नी के नाम करवा दी। जिस पर जिसका पता उसके भाई जयभगवान, प्रवीण तथा उसकी पत्नी पूजा को चल गया। आरोपिता ने उसके खिलाफ पुलिस ने शिकायत दे दी। थाने में जाने पर समझौता हुआ कि दुकान प्रवीण के नाम करवानी होगी। जिसके बदले उसे 26 लाख 75 हजार रुपये देने होगे। जिसका जिम्मेवार प्रदीप शर्मा बन गया। रजिस्टरी प्रवीण के नाम करवाने के बाद प्रदीप ने उसे जल्द रुपये देने की बात कही लेकिन उसने रुपये नही दिए।

जिस पर उसने रजिस्टरी कैंसिल के लिए याचिका दायर कर दी। जिसको लेकर फिर से पंचायत की गई। जिसमें रुपये दिलाने की बात कही गई। जिस प्रधान ने रुपये दिलाने का जिम्मा लिया था, उसने भी मना कर दिया। आरोपितों ने दुकान भी अपने नाम करवा ली तथा 26 लाख 75 हजार रुपये भी नही दिए। शहर थाना नरवाना पुलिस ने सतीश की शिकायत पर उसके भाई प्रवीण, जयभगवान, भाभी पूजा, प्रदीप शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें