मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

दीपावली से पहले सीएम धामी का बड़ा तोहफा, राज्य कर्मचारियों का डीए 3 प्रतिशत बढ़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दीपावली से पहले सीएम धामी का बड़ा तोहफा, राज्य कर्मचारियों का डीए 3 प्रतिशत बढ़ा

देहरादून। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और शिक्षकों को दीपावली से पहले बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राज्य कर्मियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है।

इसके साथ ही कर्मचारियों और अधिकारियों को बोनस देने का भी फैसला लिया गया है।

सरकार के इस निर्णय से राज्य के ढाई लाख से अधिक कर्मचारी और शिक्षक लाभान्वित होंगे।

अब राज्य कर्मचारियों का डीए 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया गया है। कर्मचारियों को जुलाई से अक्टूबर 2025 तक के बढ़े हुए भत्ते का भुगतान किया जाएगा।

सरकार ने घोषणा की है कि 4,800 ग्रेड पे तक के कर्मचारियों को दीपावली बोनस मिलेगा। बोनस की अधिकतम सीमा 7,000 रुपए तय की गई है। वहीं, दैनिक वेतन भोगी और कैजुअल श्रेणी के कर्मचारियों को कुछ शर्तों के साथ 1,200 रुपए तक का बोनस दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाना और त्योहारी सीजन में आर्थिक राहत देना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों की भलाई के लिए लगातार कार्य कर रही है।

सरकार ने कर्मचारियों के लिए पदोन्नति के मानकों में शिथिलता लाने का भी निर्णय लिया है ताकि अधिक से अधिक कर्मियों को प्रमोशन का अवसर मिल सके। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रमोशन कोटा में वृद्धि करने की भी घोषणा की गई है।

डीए बढ़ाने और बोनस देने के अलावा, सरकार ने पात्र कर्मचारियों को उत्पादकता असंबद्ध तदर्थ बोनस देने का भी ऐलान किया है। यह बोनस उन कर्मचारियों को मिलेगा जो सरकारी कार्यों में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

इस फैसले से राज्यभर के कर्मचारियों में खुशी की लहर है। दीपावली से ठीक पहले मिली इस राहत को कर्मचारियों ने 'त्योहार का तोहफा' बताया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें