मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद के महिला महाविद्यालय में एमए के प्रथम वर्ष में दाखिला प्रक्रिया शुरु

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहाबाद,। चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय, भोडिया

खेड़ा में एमए के प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे

हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 जुलाई है। इच्छुक छात्राएं उच्चतर

शिक्षा विभाग, हरियाणा की वेबसाइट पर दिए लिंक पर जाकर अपना फॉर्म भर सकती

है। महाविद्यालय में इकोनॉमिक्स, हिंदी, इंग्लिश, राजनीतिक विज्ञान,

मनोविज्ञान, संस्कृत तथा एमकॉम विषयों में एमए उपलब्ध है।

इसके

साथ-साथ कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी व बीसीए के प्रथम वर्ष में भी काफी

सीट खाली है जिसमें एडमिशन के लिए फिजिकल काउंसलिंग 17 जुलाई से शुरू होगी।

इन कोर्स के प्रथम वर्ष में एडमिशन की इच्छुक छात्राएं 17 जुलाई से कॉलेज

पहुंचकर फिजिकल काउंसलिंग में भाग लेकर एडमिशन पा सकती है। महाविद्यालय की

प्राचार्य डॉ. लखबीर कौर ने बताया कि कॉलेज में मेहनती स्टाफ, स्वच्छ

वातावरण तथा यूजीसी नेट की परीक्षा के लिए विशेष मार्गदर्शन के साथ-साथ

कॉलेज में सर्वश्रेष्ठ पुस्तकालय भी उपलब्ध है।

महाविद्यालय का

परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा है जिसमें हर बार छात्राओं की

विश्वविद्यालय में अच्छी स्थिति देखने को मिलती है। प्राचार्या डॉ. लखबीर

कौर ने यह भी बताया कि छात्राओं के लिए फतेहाबाद से कॉलेज तक बस सुविधा भी

उपलब्ध करवाई जाती है तथा सभी प्रकार की सुविधाएं जिनकी उनको जरूरत रहती है

वे भी उनको उपलब्ध करवाई जाती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें