मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:04 · नई दिल्ली संस्करण

एडीजीपी ने परखी मतगणना की तैयारियां, बोले- त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगी वोटों की गिनती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून,। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था/राज्य पुलिस

नोडल अधिकारी निर्वाचन उत्तराखंड एपी अंशुमान ने चार जून को होने वाली

लोकसभा चुनाव मतगणना की तैयारियां परखीं। परिक्षेत्रीय एवं जनपद प्रभारियों

के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश

दिए।

अपर पुलिस महानिदेशक ने समस्त जनपद प्रभारियों को मतगणना स्थल

का स्वयं भ्रमण किए जाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि

राजपत्रित अधिकारी को मतगणना स्थल का प्रभारी नियुक्त किया जाए। भारत

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा।

मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग लगाए जाए और फायर टेंडर की व्यवस्था की जाए।

प्रवेश व निकास द्वार पर एंटी सबोटाज चेकिंग की व्यवस्था तथा जहां पर

प्रवेश व निकास द्वार एक ही है वहां पर दो डीएफएमडी स्थापित कर चेकिंग कराई

जाए। सीसीटीवी से संपूर्ण मतगणना परिसर को कवर की जाए और उचित मॉनिटरिंग

की जाए। अनधिकृत लोगों को बिना पास के परिसर में प्रवेश न दिया जाए। वाहन

पार्किंग व्यवस्था 100 मीटर परिधि के बाहर की जाए। मतगणना समाप्ति के बाद

विजय जुलूस का रूट निर्धारित कर उचित पुलिस बल नियुक्त किया जाए।

भीड़ नियंत्रण के लिए तैयार करें प्लान, सकुशल संपन्न कराएं मतगणना-

अपर

पुलिस महानिदेशक ने यह भी निर्देश दिए कि मतगणना ड्यूटी में नियुक्त समस्त

पुलिस बल को निष्पक्ष रूप से ड्यूटी का निर्वहन करने के लिए ब्रीफ किया

जाए। सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं मीडिया प्रभारियों के साथ

मतगणना के संबंध में समय से गोष्ठी कर ली जाए और भीड़ नियंत्रण के लिए

प्लानिंग तैयार कर मतगणना सकुशल संपन्न कराया जाए।

बैठक में पुलिस

महानिरीक्षक अभिसूचना कृष्ण कुमार वीके, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं

कानून व्यवस्था पी. रेणुका देवी समेत समस्त वरिष्ठ एवं पुलिस अधीक्षक थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें