मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के दस आरोपित काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद : फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के दस आरोपित काबू

जींद। अलेवा थाना पुलिस ने जमीन विवाद के चलते मारपीट करने तथा फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के दस आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।गांव दुड़ाना निवासी होशियार सिंह ने गत 12 मई को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा तथा बेटी विदेश में रहते हैं। उसने गांव के मलकियत तथा बलजीत से जमीन खरीदी थी। शाम को बलजीत कुछ बदमाशों को लेकर खेत में पहुंचा और कब्जा करने की नियत से खेत मेड काटने लगा। उसी दौरान उसका भाई कुलदीप भी आ गया और का विरोध किया। आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की और उसके भाई कुलदीप पर फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों तथा पुलिस मौके पर पहुंचते देख आरोपित फरार हो गए।अलेवा थाना पुलिस ने होशियार सिंह की शिकायत पर बलजीत, कर्ण, हर्षदीप, गुरलाल को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने, शस्त्र अधिनियम, मारपीट करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित गुरलाल, बलजीत, अवतार, गुरदीप, गुरजीत, गुरप्रीत, हर्षदीप, कर्णदीप, रोहित, सूरज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। बुधवार को जानकारी देते हुए अलेवा थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि जनलेवा हमला करने के मामले में दस आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें