मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

फर्जी मोबाइल व सिम से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फर्जी मोबाइल व सिम से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार

नूंह। नूंह पुलिस ने फर्जी मोबाइल फोन और सिम कार्ड के जरिए ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ताज मोहम्मद निवासी गांव झिमरावट कोरा बास, थाना पिनंगवा, जिला नूंह के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि सूचना मिली कि एक युवक मुंबई एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे बैठकर फर्जी मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर छापेमारी की। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें अलग-अलग सिम कार्ड लगे हुए थे।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को “घर बैठे कमाई” का झांसा देता था। इसके अलावा वह पहले से ठगी का शिकार हो चुके लोगों को उनके पैसे वापस दिलाने का लालच देकर भी धोखाधड़ी करता था। इस तरह वह लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे पैसे ऐंठता था।मोबाइल फोन की जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें चैटिंग, वॉइस रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट शामिल हैं। इसके अलावा आरोपी के फोन में पुलिस की वर्दी में बनाई गई फर्जी वीडियो भी मिली हैं, जिनका इस्तेमाल लोगों का विश्वास जीतने के लिए किया जाता था।साइबर पोर्टल पर जांच के दौरान बरामद सिम कार्ड के खिलाफ महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से कई ऑनलाइन शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। इन मामलों में हजारों रुपये की ठगी सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा दूरसंचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें