मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

आग लगने से ललतारो पुल की सात दुकानें जलीं, लाखों का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आग लगने से ललतारो पुल की सात दुकानें जलीं, लाखों का नुकसान

हरिद्वार। शहर कोतवाली स्थित ललतारौ पुलिस पर बनी दुकानों में बीती देर रात आग लगने से करीब सात दुकानें जलकर राख हो गई। दमकल की गाड़ियाें ने आग पर काबू पाया तब तक लाखों रुपये का सामान जल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात लगभग डेढ़ बजे के करीब ललतारौ पुल पर स्थित एक दुकान में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने आसपास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। हालांकि रेलवे रोड पर सीवर कार्य चलने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को फायर स्टेशन से शंकराचार्य चौक और चंडी चौक होते हुए वैकल्पिक मार्ग से आना पड़ा, जिससे करीब एक घंटे की देरी हो गई। जब तक फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं, तब तक सभी दुकानें पूरी तरह धू-धू कर जल चुकी थीं।फायर ब्रिगेड कर्मियों ने दुकानों के शटर तोड़कर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका था। जिन दुकानदारों की दुकानें जल गईं, उनका कहना है कि उनकी पूरी रोजी-रोटी आग में जलकर खाक हो गई है। अब उनके सामने जीवन यापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासनिक स्तर पर जांच के बाद ही आग के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें