मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: करंट लगने से टाइल कारीगर की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत: करंट लगने से टाइल कारीगर की मौत

पानीपत। पानीपत स्थित खटीक बस्ती में काम करने के दौरान एक टाइल कारीगर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद उजैफा के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब उजैफ काम पूरा करने के बाद लोहे के फीते से काम का माप ले रहा था। इसी दौरान वह पास से गुजर रही हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया।पुलिस के अनुसार, उजैफ खटीक बस्ती में एक मकान में टाइल लगाने का काम कर रहा था। काम खत्म करने के बाद जैसे ही उसने माप लेने के लिए लोहे का फीता निकाला, वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारों से छू गया। करंट इतना शक्तिशाली था कि उजैफ बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद मकान मालिक उजैफ को झुलसी हुई हालत में लेकर अस्पताल पहुंचा लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को शवगृह में रखवा दिया तथा हादसे की सूचना परिवार को दी जिस पर परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे। मृतक की पत्नी ने मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का कहना है कि उजैफ की मजदूरी का पैसा काफी समय से रुका हुआ था और वह बार-बार मालिक से अपनी पेमेंट मांग रहा था, लेकिन मालिक पैसे नहीं दे रहा था। पत्नी के अनुसार, आज भी उजैफ विशेष रूप से अपनी रुकी हुई पेमेंट लेने के लिए ही घर से निकला था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत की खबर आ गई। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें