मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

भ्रष्टाचार की आरोपित एचसीएस अधिकारी मीनाक्षी दहिया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

चंडीगढ़। एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार देर रात कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार के एक केस में फरार चल रही हरियाणा की एचसीएस अधिकारी मीनाक्षी दहिया को गिरफ्तार कर लिया। मीनाक्षी दहिया को तड़के डयूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसीबी ने यह कार्रवाई पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा मीनाक्षी दहिया की अग्रिम जमानत याचिका खरिज करने के बाद की है। मीनाक्षी दहिया पिछले पांच माह से फरार चल रही थी।दहिया ने कथित तौर पर जिला मत्स्य अधिकारी राजन खोरा से व्हाट्सएप कॉल पर एक लाख रुपये की मांग की थी। मत्स्य विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत दहिया ने खोरा के खिलाफ आरोप पत्र वापस लेने के आदेश जारी करने थे। खोरा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसे एक मामले में गलत तरीके से फंसाया गया और उनके खिलाफ आरोप पत्र जारी किया गया ताकि उनके कनिष्ठ को उप निदेशक के पद पर पदोन्नत किया जा सके।आरोप है कि 17 अप्रैल को एसीएस से फाइल वापस आने के बाद विभाग की ज्वाइंट सेक्रेटरी मीनाक्षी दहिया ने पहले तो अपने सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर जोगेंद्र सिंह के जरिए रिश्वत के पैसे मांगे। इसके बाद ऑर्डर जारी करने की एवज में शिकायतकर्ता को चंडीगढ़ स्थित कार्यालय बुला कर एक लाख रुपए की मांग की। राजन का कहना है कि चंडीगढ़ से पंचकूला आने के बाद जोगेंद्र सिंह ने उन्हें मैडम का फोन नंबर वॉट्सऐप पर भेजते हुए कहा कि मैडम से उनकी बात हो गई है। आप उनसे वॉट्सएप कॉल पर सीधी बात कर लो, आपका काम हो जाएगा, मैडम ने हां कर दी है। इसी केस में मीनाक्षी दहिया फरार चल रही थी। पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट न्यायालय ने रिश्वत के केस में एचसीएस ऑफिसर मीनाक्षी दहिया की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दी। जिसके बाद एसीबी ने यह कार्रवाई की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें