मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में अवैध हथियार समेत युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद में अवैध हथियार समेत युवक गिरफ्तार

फरीदाबाद। अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने अवैध हथियार के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर देसी कट्टा बरामद किया है। आरोपी से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है, उसके पश्चात आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार काे बताया कि अपराध शाखा सैक्टर 30 की टीम गश्त पर थी। गश्त दौरान गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि गांव एत्मादपुर पल्ला में एक व्यक्ति अवैध हथियार लिए हुए है और किसी वारदात को अंजाम देगा। जिस पर कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा टीम ने गांव एत्मादपुर पल्ला फरीदाबाद से आरोपी नितिन वासी गली न0- 6 छज्जन नगर मोहन ऐनक्लेव पल्ला फरीदाबाद को एक देसी कट्टे सहित काबू किया। जिसके खिलाफ थाना पल्ला में अवैध हथियार का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लोगों में डर उत्पन्न करने के उद्देश्य से अपने साथी से पांच हजार रुपये में खरीद कर लाया था। आपराधिक रिकार्ड अनुसार आरोपी पर लड़ाई झगड़े के 14 मुकदमे फरीदाबाद, सोनीपत व सोहना में दर्ज है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत मे पेश कर जेल भेजा जाऐगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें