मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर:प्रतिबंधित 648 कैप्सूल सहित एक युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

यमुनानगर,। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने प्रतिबंधित 648 ट्रामाडोल के

कैप्सूल सहित एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ के केस

दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुरुवार को यह जानकारी देते

हुए इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी यमुनानगर

की ओर से एक युवक बाइक पर सवार होकर प्रतिबंधित दवाइयां लेकर जगाधरी की तरफ

आएगा। गुप्त सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया। टीम ने वन विभाग के

कार्यालय के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। कुछ देर बाद एक युवक

बाइक पर आता दिखाई दिया जो टीम को देख भागने लगा। लेकिन टीम ने उसे कुछ

दूरी पर ही गिरफ्तार कर लिया।

मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एक्साइज

इंस्पेक्टर अनिल को बुलाया गया। जिसके सामने टीम ने पूरी कार्रवाई की। जांच

की तो उसके पास से प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुई। ड्रग कंट्रोलर से पकड़े

गए दवाइयां की जांच करवाई गई तो युवक के पास से 648 ट्रामाडोल के कैप्सूल

बरामद हुए। इसके लाने ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। पूछताछ में

आरोपी की पहचान अंबाला के सुलखानी निवासी दिनेश के नाम से हुई। आरोपी के

खिलाफ केस दर्ज कर आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत

में भेज दिया। इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी पिछले डेढ़ साल से

प्रतिबंधित दवाइयां की सप्लाई का काम कर रहा था और वह बाइक रिपेयर का काम

करता है। आरोपी नशीले पदार्थ कहां से लेकर आता था इसकी जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें