मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम केवल आधुनिक शहर नहीं, महाभारत काल से ही सांस्कृतिक चेतना की रही भूमि: नायब सैनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया के दौर में हमारी युवा पीढ़ी को आधुनिकता की दौड़ में अपनी संस्कृति से दूर नहीं होना चाहिए। युवाओं को जीवन में संतुलन स्थापित करने के लिए आध्यात्मिक ज्ञान और भगवान श्री कृष्ण के कर्म के सन्देश को अपनाना चाहिए। उन्होंने यह बात गुरुवार की देर शाम गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्किंग में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द के जन्मदिवस के उपलक्ष में आयोजित श्री कृष्ण कृपा प्रेरणा उत्सव को सम्बोधित करते हुए कही।सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि जिस गुरुग्राम की भूमि पर हम आज खड़े हैं, वह केवल एक आधुनिक शहर नहीं है, यह महाभारत काल से लेकर आज तक सांस्कृतिक चेतना की भूमि रही है। यहीं से गुरुद्रोणाचार्य ने शिष्यों को धर्म और युद्ध की शिक्षा दी। आप संतों ने हमेशा अहिंसा का मार्ग दिखाया लेकिन कई बार हमारी सहनशीलता को हमारी कमजोरी समझ लिया गया। जिसका जवाब हमने रौद्र रूप धर कर भी दिया। बीते दिनों पहलगाम में कायराना हरकत हुई। हमारी सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के रूप में आतंकियों का सीमा पार जाकर नाश किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह सैन्य अभियान राष्ट्रीय गरिमा का प्रतीक बन गया। नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी और उनका आशीर्वाद लिया।समारोह में संत समाज से शंकराचार्य ज्ञानानंद महाराज, स्वामी काष्र्णि गुरुशरणानंद महाराज श्री रमणरेती धाम मथुरा, राघवेंद्र स्वामी, स्वामी धर्मदेव, जैन संत आचार्य लोकेश मुनि, बाबा भूपेंद्र सिंह आरएसएस के प्रान्त संघ चालक डा. पवन जिंदल, प्रान्त कार्यवाह प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में विशिष्टजन उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री ने देश भर से पहुंचे संत समाज, हरियाणा की बेटी व दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का प्रदेश में आगमन पर स्वागत किया। समारोह में कई मंत्री, राज्य मंत्री के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली,चेयरपर्सन रेनू भाटिया, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, मेयर राजरानी मल्होत्रा, सीएसआर ट्रस्ट हरियाणा के पूर्व सीईओ बोधराज सीकरी, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक दीपक मंगला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री नायब सैनी व उनकी टीम का सहयोग के लिए आभार: रेखा गुप्तादिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने सम्बोधन में पूर्व में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व उनकी टीम से मिले सहयोग को लेकर आभार जताया। उन्होंने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी और कहा आपका जीवन भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और भगवद्गीता के सार्वकालिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। आपकी वाणी में केवल शब्द नहीं, अपितु आध्यात्मिक ऊर्जा, संतुलन और जीवन-दर्शन प्रवाहित होता है, जो आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें