मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर कार के आगे गिरा बोल्डर, बाल-बाल बचीं जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर कार के आगे गिरा बोल्डर, बाल-बाल बचीं जान

नैनीताल। प्रदेश के साथ नैनीताल जनपद में बारिश का क्रम लगातार दूसरे दिन जारी है। इस बीच नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर मंगलवार को दोगांव के पास बड़ी दुर्घटना उस समय टल गयी जब पहाड़ से अचानक कार से भी बड़े आकार का एक भारी बोल्डर सड़क पर गिरकर एक चलती कार से टकरा गया।गनीमत रही कि बोल्डर कार के बोनट पर गिरा, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक और सवार सुरक्षित रहे। दुर्घटना के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया।नैनीताल के अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि जिस कार पर बोल्डर गिरा उसमें स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी हरिद्वार से नैनीताल उच्च न्यायालय आ रही थीं, जहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से शपथ पत्र लगाया जाना था। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा को फिलहाल टालना ही सुरक्षित रहेगा।स्थानीय निवासियों का कहना है कि लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण नैनीताल मार्ग अत्यधिक जोखिमपूर्ण हो गया है। प्रशासन ने भी यात्रियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे इस मार्ग पर अनावश्यक यात्रा न करें। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में भी भारी वर्षा और भूस्खलन की आशंका जताई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें