मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

प्रयागराज में हुई भगदड़ में मारी महिला का जींद में हुआ अंतिम संस्कार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रयागराज में हुई भगदड़ में मारी महिला का जींद में हुआ अंतिम संस्कार

जींद। प्रयागराज में मची भगदड़ के दाैरान मारी गई जींद निवासी महिला का गुरुवार काे अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजपुरा गांव की 60 वर्षीय महिला रामपति चार दिन पहले प्रयागराज गई थी। जहां माैनी अमावस के स्नान से पहले मची भगदड़ में उसकी मौत हो गई थी। आज हुए अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ रही।जानकारी के अनुसार राजपुरा भैण गांव की महिला रामपति 26 जनवरी को नरेंद्र के परिवार के साथ महाकुंभ में गई थी। वहां पर हुई भगदड़ में उसकी मौत हो गई। राजपुरा गांव निवासी नरेंद्र व उसकी पत्नी को भी चोटें आई हैं लेकिन वह खतरे से बाहर हैं। मृतक महिला रामपति पत्नी बारूराम राजपुरा की रहने वाली थी। घटना का जैसे ही ग्रामीणों को पता चला तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव के लोगों को दिन में सूचना मिली थी। इसके बाद पहचान के लिए मौके पर गए थे। रामपति ने एक लड़का गोद लिया हुआ है और उनकी तीन लड़कियां हैं। जो शादीशुदा हैं। गांव के सरपंच जयवीर ने बताया कि रामपति गांव के ही नरेंद्र के परिवार के साथ महाकुंभ में गई थी। उनको जानकारी मिली थी कि उसकी भगदड़ में मौत हो चुकी है। परिवार के सदस्य शव को गांव लाए और शुक्रवार को सुबह दाह संस्कार किया गया।सदर थाना पर प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि कुंभ स्नान के दौरान मची भगदड़ में गांव राजपुरा भैन की रामपति भी शामिल थी। जिसकी मौत की सूचना मिली थी। मृतका के शव का शुक्रवार को गांव में दाह संस्कार किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें