मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद में युवा वेटर की बेहरमी से हत्या,सड़क किनारे मिली लाश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद में युवा वेटर की बेहरमी से हत्या,सड़क किनारे मिली लाश

फतेहाबाद। जिले के शहर रतिया में शुक्रवार सुबह फतेहाबाद रोड बड़ी नहर के पास रोड पर ही एक 26 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक का मुंह पूरी तरह कुचला हुआ था जिससे लग रहा है युवक की बड़ी बेरहमी से मुंह को पत्थरों से बुरी तरह से कुचलकर हत्या की गई है। इस बारे सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी रंजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।शहर थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि मृतक युवक की पहचान वार्ड नंबर 17 निवासी आकाश के तहत हुई है जो वेटर का कार्य करता था। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद मृतक युवक आकाश के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक के भाई अजय और चाचा राजाराम ने बताया कि आकाश उनके साथ ही वेटर मैनेजमेंट का काम करता था। रात को वह घर से कुछ सामान लेने के लिए बाजार गया था लेकिन घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने इसकी काफी तलाश की लेकिन आकाश उन्हें नहीं मिला। आज उन्हें सूचना मिली कि एक युवक की लाश फतेहाबाद रोड पर पड़ी है। इसके बाद में मौके पर पहुंचे तो देखा कि आकाश की किसी ने हत्या कर दी है।परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले आकाश का कुछ युवकों के झगड़ा भी हुआ था और उन्होंने उसे धमकी भी दी थी। इसके चलते उन्हें आशंका है कि उक्त युवकों ने ही आकाश की हत्या की है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आकाश के हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग की। इस बारे शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने कहा कि परिजनों की आशंका के आधार पर जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें